रविवार की सुबह नेपाल और बिहार के लोगों की नींद भूकंप के झटकों से खुली। भूकंप की तीव्रता 5.5 रही।
भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में रहा। यह भूकंप रविवार की सुबह 7.58 बजे आया।
भूकंप के झटके बिहार तक भी महसूस किये गए। जिसमे बिहार के मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा और पटना जिले रहे।
भूकंप में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।
भूकंप आने पर यह सलाह दी जाती है की आपको अपने घर से तुरंत बाहर निकल जाना चाहिए। इसके अलावा किसी मजबूत मेज के निचे या दीवार के सहारे खड़े होने की भी सलाह दी जाती है।
2015 में भी नेपाल के काठमांडू में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 7.8 थी। जिससे वहाँ काफी नुक्सान हुआ था।
2015 के भूकम्प से नेपाल में कुल 9000 लोगों की जान गयी थी। भारत ने उस समय नेपाल की भरपूर मदद की थी।