Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha | वाशिंग मशीन का अविष्कार किसने और कब किया था

Spread the love
Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha
Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha

Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha: दोस्तों आज हम आपको इस article में बताने वाले है की वाशिंग मशीन का अविष्कार किस व्यक्ति ने और कब किया था। washing machine हमारे घरेलु जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन चुकी है। आजकल कोई ऐसा घर नहीं होगा। जिसके घर में वाशिंग मशीन न हो। गावों में बहुत से लोग आज भी कपड़ों को हाथों से धोते है लेकिन शहर में रहने वाले लगभग सभी लोग washing machine का नियमित रूप से इस्तेमाल करते है।

इसका मुख्य कारण शहर में रहने वाले लोगों की भाग दौड़ वाली जिंदगी जिसमे husband wife जब दोनों office में काम करने जाते है तो किसी के पास भी हाथ से कपड़े धोने का time ही नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए वाशिंग मशीन का अविष्कार किसी वरदान से कम नहीं है।

वास्तव में देखा जाए तो हाथ से कपड़े धोने का काम बहुत ही थका देने वाला होता है जो बहुत से लोगों को पसंद नहीं होता और जब बात सर्दियों की हो तो धोने के लिए मोटे कपड़ों का ढेर होता है। ऐसे में automatic washing machine में बस अपने सारे गंदे कपड़े डालो, मशीन को सही mode में timer के साथ set करो और कपड़े धुलने के साथ सुखकर भी निकलते है। इसने सच में लोगों के daily life के एक बहुत ही मुश्किल काम को आसान कर दिया है।

वाशिंग मशीन का अविष्कार किसने और कब किया था

सबसे पहले washing machine का अविष्कार जर्मन inventor Jacob Christian Schäffer ने 1767 में किया। इसी वर्ष उनका design publish किया गया। इसके बाद बहुत से ब्रिटिश और अमेरिकी खोजकर्ताओं ने वाशिंग मशीन के अलग अलग डिज़ाइन का अविष्कार किया और अपने नाम पर patent करवाया।

ब्रिटिश वैज्ञानिक Henry Sidgier ने 1782 में rotating drum washer का अविष्कार किया और अपने नाम पर पेटेंट करवाया। शुरुवात में जो वाशिंग मशीन की ख़ोज हुई उनमें लकड़ी के ड्रम का प्रयोग किया गया। जिसको चलाने के लिए paddle का इस्तेमाल किया जाता था।

बाद में इसमें सुधार करके ड्रम को हाथ से घुमाने वाला बनाया गया। अमेरिका में Nathaniel Briggs पहले अमेरिकी थे जिन्होंने 1797 में कुछ सुधार करके वाशिंग मशीन का पेटेंट प्राप्त किया। Canada के John E. Turnbull ने 1843 में Clothes Washer With Wringer Rolls का अविष्कार किया।

Triumph Rotary Washer की ख़ोज Margaret Colvin ने 1876 में की। Electric Washing machine की शुरुवात 1904 में हुई। इसके अमेरिकी market में आने साथ ही इसकी बिक्री ने ज़ोर पकड़ लिया। इसको लोगों ने खूब पसंद किया क्योंकि यह बिजली से चलती थी। इसको चलाने के लिए कोई भी manual power का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता था।

Bendix Home Appliances ने सबसे पहले घरेलु automatic washing machine का निर्माण 1937 में किया। उस समय इनका price बहुत ज्यादा था। लेकिन समय के साथ जिन component के कारण इनका rate बढ़ रहा था उनको change कर दिया गया। जिससे वाशिंग मशीन का price कम हुआ।

Washing Machine Kya Hai | वाशिंग मशीन क्या है

Washing machine एक ऐसी मशीन है जिसकी मदद से आप अपने गंदे कपड़े आसानी से धो सकते है। वाशिंग मशीन के मुख्य parts में water pump, spin assembly, motor, transmission, agitator, tub, drain hose और water filter होते है।

वाशिंग मशीन को आप timer control, water level control और wash selector की मदद से control कर सकते है। आपको वाशिंग मशीन में कपड़े डालकर सबसे पहले इसके wash selector को control करना होता है। जिसमे आपको मुलायम कपड़े धोने के लिए अलग setting होती है और ज़्यादा गंदे कपड़े धोने के लिए अलग़ सेटिंग होती है।

इसके बाद आपको water level भी select करना होता है की आपने जितने कपड़े डाले है उनको धोने के लिए कितने litre water की जरुरत है। यह करने के बाद आपको timer लगाना होता है की आप कितने देर कपड़े धोना चाहते है। Washing machine में आपको एक अच्छा detergent powder भी डालना होता है।

जो कपड़ों की गन्दगी को साफ़ कर दे। वाशिंग मशीन दो प्रकार की होती है। एक मशीन जिसमें कपड़े ऊपर से डालते है उसको top loading कहते है। जिस मशीन में कपड़े सामने से डालते है। उसको front loading कहते है। Front loading machine का प्रयोग ज़्यादातर commercial प्रयोग के लिए किया जाता है।

घरों में ज़्यादातर top loading वाली washing machine प्रयोग की जाती है। Top loading का design मुख्य रूप से America और Canada का है। जबकि Front loading का design Europe का है।

Washing Machine Ka Karya Siddhant Kya Hai | वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धांत क्या है

Washing machine का कार्य सिद्धांत centrifugal force है। यह इसी principle पर काम करती है। यह force उस वस्तु पर लगता है जो circular motion में घूमती है और यह centre से वस्तु या कपड़ों को दूर धकेलती है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

वाशिंग मशीन का आविष्कार किसने और कब किया?

वाशिंग मशीन का आविष्कार जर्मन वैज्ञानिक जैकब क्रिस्चियन स्केफर ने 1767 ईसवी में किया।

Final Words:

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha पसंद आयी होगी। आप इसके बारे में अपने सुझाव हमें comment के माध्यम से दे सकते है। आप इसको उन लोगों के साथ share कर सकते है जो washing machine के बारे में बहुत कम जानकारी रखते हो।

Read more:

Vitamin Ki Khoj Kisne Ki Thi Aur Kab Ki Thi | Vitamin Kitne Prakar Ke Hote Hain

Cricket Ka Avishkar Kisne Kiya | Cricket Kya Hai

Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi | पंखे का अविष्कार किसने किया

Oppo Ka Sabse Mehnga Phone Kaun Sa Hai | Oppo Ka Sabse Mehnga Phone Price

Leave a Comment