Contents
Sram Card Kya Hai in Hindi
Sram Card Kya Hai in Hindi: दोस्तों आज हम आपको इस लेख में श्रम कार्ड क्या है या श्रमिक कार्ड क्या है और श्रम कार्ड की फायदे हिंदी में विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को एक कदम और बढ़ाते हुए देश के श्रमिक वर्ग के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसमें देश के असंगठित मजदूरों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस डेटाबेस के आधार पर असंगठित मजदूरों को बहुत सी सुविधाएं सरकार के द्वारा सीधे प्रदान की जाएंगी। अभी तक कुल 27 करोड़ श्रम कार्ड सरकार के द्वारा जारी किये जा चुके है।
Shram Card Kya Hai | श्रम कार्ड क्या है ?
श्रम कार्ड या ई श्रमिक कार्ड असंगठित मजदूरों को दिया जाने वाला एक कार्ड है। इस कार्ड में 12 अंको का नंबर होता है। इस कार्ड के माध्यम से मजदूरों को यूनिक अकाउंट नंबर दिया जाता है। यह श्रम कार्ड मजदूरों को भारत सरकार के द्वारा जारी ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद मिलता है। श्रम कार्ड में मजदूर और उसके पूरे परिवार की पूरी जानकारी मौजूद होती है। यह sram card केवल एक बार बनवाने की जरुरत होती है। जिसके बाद यह जिंदगी भर चलता है। shram card पुरे देश में मान्य है।
श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है ?
श्रम कार्ड बनवाने की सुविधा देश के असंगठित मजदूरों को पोर्टल के माध्यम से दी गयी है। असंगठित ऐसे दिहाड़ी मजदुर होते है। जिनका कोई भी रिकॉर्ड किसी कंपनी के पास नहीं होता। इन मजदूरों में बोझा धोने वाले मजदुर, मिस्तरी, मजदुर, रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति, खेतों में काम करने वाले मजदुर आदि आते है। कोई भी व्यक्ति जो EPFO या ESIC की सुविधा ले रहा है। वह श्रम कार्ड नहीं बनवा सकता है। श्रम कार्ड बनवाने के लिए मजदुर की उम्र 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Shram Card Kaise Banwaye | श्रम कार्ड कैसे बनवाएं ?
श्रम कार्ड को आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर पर जाकर बनवा सकते है। आप खुद भी ऑनलाइन श्रम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।
- आप जैसे ही Ministry of Labour & Employment के official श्रम पोर्टल www.eshram.gov.in पर जायेंगे। आपको Register on e-Shram का option नज़र आएगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको self registration में अपना मोबाइल नंबर डालना है जिससे आधार कार्ड लिंक हो।
- इसके बाद captcha भरना है। और EPFO, ESIC के option पर No पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको OTP अपने मोबाइल में मिलेगा। जिसको डालने के बाद आपसे अन्य जानकारी जैसे आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल मांगी जाएँगी। सही ढंग से पूरा registration करने के बाद आपको 12 अंको का UAN नंबर मिलेगा।
e Shramik Card बनवाने के लिए Document
e Shramik Card बनवाने के लिए व्यक्ति को निचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से जुड़ा हो।
- बैंक अकाउंट की डिटेल
e Shram Card Ke Fayde Hindi Me
- e Shram card के द्वारा देश के सभी असंगठित मजदूरों का डाटा सरकार के द्वारा रखा जायेगा।
- इस डेटाबेस के माध्यम से सरकार किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे कोरोना आदि की स्थिति में मजदूरों की मदद करेगी।
- सरकार समय समय पर श्रम कार्ड होल्डर के खाते में सहायता राशि दे सकती है।
- इस कार्ड के द्वारा व्यक्ति को 2 लाख रूपए के जीवन बीमा की सुविधा मिलती है।
- यदि श्रम कार्ड holder व्यक्ति पूर्ण विकलांग हो जाता है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- यदि श्रम कार्ड holder व्यक्ति आंशिक विकलांग हो जाता है तो उसके परिवार को 1 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- यदि किसी जगह पर श्रमिक की आवश्यकता है तो श्रम कार्ड वाले व्यक्ति को काम में वरीयता दी जाएगी।
Final words:
हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Sram Card Kya Hai, Shram Card Kya Hai, e Shramik Card Kya Hai, e shram card ke fayde hindi me आदि पसंद आयी होगी। श्रम कार्ड से जुडी किसी भी अन्य जानकारी के लिए toll free number 14434 पर call करके पूछा जा सकता है। आप इस जानकारी को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते है। जो Shram Card बनवाने के पात्र हो। जिससे वह भी श्रम कार्ड बनवा कर इस योजना का लाभ उठा सके।
Read also:
Twitter Kya Hai | Twitter Kaise Chalaye
Drill Machine Price in India | ड्रिल मशीन का प्राइस इंडिया में
Aadhar Card Mobile Number Change Online | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे बदले