Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi | मन को शांत कैसे करें

Spread the love
Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi
Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi

Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi | मन को शांत कैसे करें

Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi: दोस्तों आज हम आपको मन को शांत कैसे करें। इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। इस जानकारी का उपयोग करके आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। आपका मन चाहे कितना भी अशांत या हो या आप कितनी ही बड़ी परेशानी में क्यों ना हो। हमारे द्वारा बताए गए तरीके से आपका मन पूरी तरह से शांत हो जाएगा।

1. मेडिटेशन के द्वारा मन को शांत करें | Man Ko Shant Kare Meditation Se

यदि आपका मन किसी भी जीवन की समस्या के चलते अशांत है तो इसको शांत करने का बहुत अच्छा तरीका है मेडिटेशन। जिसको दुनियाभर के लाखों लोगों के द्वारा मन को शांत करने के लिए अपनाया गया है। मैडिटेशन करने के लिए आपको किसी शांत ऐसी जगह पर बैठना है।

जहां पर कोई भी आपको डिस्टर्ब करने वाला ना हो। इसके अलावा वहां पर किसी भी प्रकार की कोई भी आवाज ना आती हो। आपको वहां पर जमीन पर चटाई बिछाकर या फिर किसी आसन में ज्ञान मुद्रा में बैठ जाना है।

इसके बाद आपको अपने ध्यान को माथे में आपकी दोनों आंखों के बीच में केंद्रित करना है और आपके मन में आने वाले सभी विचारों को रोक देना है। मन के विचारों को रोकना कठिन है लेकिन इसके लिए आप अपने ध्यान को अपनी सांसो पर लगा सकते है। जिससे आपके मन में विचार आने बंद हो जायेंगे।

आपको इसके साथ ही ओम का उच्चारण करना है। इसका अभ्यास आपको बढ़ाते जाना है शुरू में आप 5 मिनट से 10 मिनट तक मैडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप इसकी प्रैक्टिस करते जायेंगे। आप अपने ध्यान या मैडिटेशन के समय को आधे घंटे से 1 घंटे तक भी बढ़ा सकते हैं। यह आपके मन को शांत करने का बहुत ही अच्छा उपाय है।

2. हल्का म्यूजिक सुनकर मन को शांत करें | Man Ko Shant Kare Music Se

यदि आपके मन में कुछ ना कुछ चल रहा है और कोई भी विचार आपके मन में आने बंद नहीं हो रहे। जिसके कारण आप तनाव या टेंशन में है तो ऐसे में आपको बहुत हल्का लाइट म्यूजिक लगाकर उसको earphone की मदद से सुनना चाहिए।

आप हलके म्यूजिक में झरने से गिरने वाले पानी की आवाज या फिर चिड़िया के चहचहाने की आवाज सुन सकते हैं। इसके अलावा आप ओम के उच्चारण का म्यूजिक भी सुन सकते हैं। यह सभी आपके मन को शांत करने में बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।

3. मन को शांत करें एक्सरसाइज और योगा के द्वारा | Man Ko Shant Kare Exercise Se

जब आपके मन में विचार चलते रहते हैं और मन शांत नहीं होता तो आपको कुछ देर एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा आप रनिंग भी कर सकते हैं। जो कि बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। जब आप आधा घंटा थकाने वाली एक्सरसाइज करते हैं तो आपके शरीर में कुछ ऐसे हारमोंस रिलीज होते हैं।

जो आपके मन को शांत करने में बहुत सहायक होते हैं। आप एक्साइज करने के बाद कुछ देर योगा की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं और गायत्री मंत्र का उच्चारण भी 10 से 15 बार कर सकते हैं।

4. मन को शांत करें अपने किसी पक्के मित्र से बात करके

जब आपका मन शांत नहीं होता तो ऐसे में आपको अपने मन के विचारों को शांत करने के लिए या फिर अपने विचारों को शेयर करने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है। जो आपके बहुत ही करीब हो। ऐसे में आप अपने किसी पक्के मित्र या फिर किसी बचपन के साथी या किसी ऐसे रिश्तेदार जिससे आप का काफी लगाव हो।

आप उसके साथ कुछ देर बात कर सकते हैं और अपने मन के विचार उसके साथ शेयर कर सकते हैं। जब आप ऐसे व्यक्ति से बात करते हैं तो आपके मन में जो अशांति है। अपने पक्के साथी से बात करने के बाद दूर हो जाती है और आपका मन शांत हो जाता है।

5. बीच पर या नदी के किनारे घूम कर मन को शांत करें | Man Ko Shant Kare Beach Par Jakar

यदि आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां से समुंदर, नदी या झरना पास हो तो ऐसे में मन को शांत करने के लिए आपको कुछ समय के लिए अकेले में समुंद्र, नदी या झरने के किनारे जाकर कुछ देर के लिए बैठ जाना चाहिए क्योंकि जब हम समुंद्र या नदी के पानी को बहता हुआ देखते हैं तो यह हमारे मन को आनंदित करता है और बहुत ही सुकून देने वाला होता है।

जिससे हमारे मन की सभी चिंताएं और अशांति दूर होकर हमारे मन को शांति मिलती है।

Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi

Final words:

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi पसंद आई होगी। आप इस जानकारी का प्रयोग खुद के मन को शांत करने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ आप इसको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे वह भी किसी भी दुविधा या मन की अशांति की स्थिति में अपने मन को शांत कर सके।

Read also:

Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi | लैपटॉप से कॉल कैसे करें

Online Business Kaise Kare in Hindi 2021 | ऑनलाइन बिज़नेस कैसे करे

Gas Subsidy Kaise Check Kare Online 2021 | गैस सब्सिडी कैसे चेक करे

Instagram Account Delete Kaise Kare Permanently in Hindi | इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कैसे करे

2 thoughts on “Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi | मन को शांत कैसे करें”

  1. प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन कुछ समय धयान में लगाना चाहिए क्यों की धयान की मुद्रा में हमारा चित स्थिर होता है और नये विचारों को जन्म देता है. अतः धयान हमारे अंतर्मन को शुद्ध कर के नये विचारों को अंकुरित करने में सहायक है.

    Reply

Leave a Comment