महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए 2023 | Mahilaye Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye

Spread the love
महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए
महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए 2023 | Mahilaye Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye

महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए 2023: दोस्तों आज हम आपको इस article में बताने वाले है की Mahilaye ghar baithe paise kaise kamaye। आजकल के समय में पैसा हर किसी की जरुरत है वह चाहे पुरुष हो या फिर महिलाये। इस महँगाई के समय में केवल आदमी के काम करने से घर का खर्च और बच्चों की पढाई का खर्च चलाना मुश्किल होता है।

इसलिए बहुत सी महिलाएं घर खर्च में अपना योगदान देने के लिए और अपने पर्सनल ख़र्चों को पूरा करने के लिए आगे आती है। महिलाएं इसके लिए कुछ ऐसे काम की तलाश में होती है। जिसको घर बैठे अपने husband के office जाने और बच्चों के school जाने के बाद कर सके और अच्छे पैसे कमा सके।

ऐसी महिलाओं के लिए हमने यहाँ कुछ best तरीके बताये है। जिनको अपनाकर महिलायें दूसरी औरतों की तरह पैसे कमा सकती है। यह काम आप थोड़े से skill और मेहनत के साथ आसानी से कर सकती है।

1. महिलाएं घर बैठे पैसे कमाए सिलाई करके | Mahilaye Ghar Baithe Paise Kamaye Silai Karke

Mahilaye Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
Mahilaye Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye

महिलाए घर पर सिलाई का काम करके अच्छे पैसे कमा सकती है। सिलाई का काम करने के लिए सबसे पहले किसी अच्छे इंस्टिट्यूट या Skill India प्रोग्राम के तहत भी registered institute से सीख सकती है। सिलाई सिखने के बाद आपको सबसे पहले सिलाई मशीन की जरुरत होगी।

इसके लिए आप किसी अच्छी कंपनी की सिलाई मशीन ला सकती है। सिलाई का काम आप अपने घर पर ही शुरू कर सकती है। शुरू में आप अपने आस पड़ोस के घरों के कपड़े सिल सकती है। आजकल कपड़ों की सिलाई बहुत महँगी हो गयी है। शर्ट, पैंट और ladies सूट सिलकर महीने के अच्छे पैसे कमा सकती है।

इसमें केवल सिलाई मशीन को लेने की और धागे की लागत लगेगी। आप अपने नाम का टेलर का बोर्ड भी घर के बाहर लगा सकती है। जिससे आपका अच्छा प्रचार होगा। आपको अच्छी कमाई करने के लिए सूट के नए नए डिज़ाइन से अवगत रहना होगा। जिससे आप सब तरह के सूट और कपडे सिल सके।

यदि आप अच्छा काम करेंगी तो कुछ समय बाद लोग आपको जानने लग जायेंगे और दूसरे लोगों को भी आपसे कपड़े सिलवाने के लिए recommend करेंगे। इस काम से आप महीने के कम से कम 20000 से 25000 रूपए कमा सकती है।

2. महिलाएं घर बैठे पैसे कमाए मसाला बेचकर | Mahilayen Ghar Baithe Paise Kamaye Masala Bechkar

महिलाएं अपने घर पर मसाला बनाकर बेचने का काम कर सकती है। यह बहुत ही फायदेमंद बिज़नेस है क्योंकि सब्जी बनाने का मसाला हर घर के किचन की जरुरत है। यह काम करने लिए इसके लिए आपको एक मसाला पीसने की मशीन की जरुरत होगी।

आप मसाला मशीन से थोक के रेट में कच्चा मसाला ला सकती है जैसे धनिया, हल्दी, सुखी मिर्च, आदि। आप इन मसालों को घर में पीस कर कम रेट में किराने के दूकान पर दे सकते है। इसके अलावा आप इन मसालों को सीधे ग्राहकों को भी दे सकते है। इस काम को और अच्छे लेवल पर करने के लिए आप मसालों की पैकिंग करके बेच सकते है।

आप अपने नाम का कोई brand नाम बना सकते है। जिसका लेबल मसालों पर हो। पैकिंग के बाद आप दुकानदारों से इसके लिए डील कर सकते है और अपने मसाले रेस्टोरेंट में भी सप्लाई कर सकती है। एक बार आपके ब्रांड के मसाले मार्किट में चल जाये तो इनकी डिमांड बढ़ जाएगी। जिससे आपको खूब मुनाफा होगा। इस काम में बस शुरू में अपने brand की मार्केटिंग करने की जरुरत है।

3. महिलाएं घर बैठे पैसे कमाए टिफिन सर्विस शुरू करके

यदि आपको खाना बनाने का शौक है तो आप अपने इसी शौक से अच्छे पैसे कमा सकती है। आप अगर शहर में या फिर ऐसी जगह रहती है। जहाँ पर कोई बड़े इंस्टिट्यूट, college, university या फिर बड़ी कंपनी का office हो। ऐसे जगह पर लोग टिफिन सर्विस की खोज में रहते है।

आप ऐसे लोगों को अपने टिफिन की सर्विस दे सकती है। जिन लोगों को खाना बनाना नहीं आता और वह किराये पर या हॉस्टल में रहते है। आपकी सर्विस सभी ऑफिस में काम करने वाले लोग भी लंच के टिफिन के लिए ले सकते है।

आपको अपने नाम का एक विजिटिंग कार्ड छपवाना होगा। जिसमे अच्छे से आपकी सर्विस की डिटेल के साथ आपका फ़ोन नंबर मौजूद हो। इसके बाद आप इसको सभी offices और hostel में distribute कर सकते है। जिससे जब भी किसी को आपके सर्विस की जरुरत हो आपको कॉल करके आपके टिफिन सर्विस को शुरू करवा सके।

यदि आप केवल 50 महीने के टिफिन सर्विस लेने वाले कस्टमर बना पाती है और हर ग्राहक से 2000 रूपए लेती है तो महीने के 100000 रूपए घर बैठे कमा सकती है।

4. महिलाएं घर बैठे पैसे कमाए ब्यूटी पार्लर खोलकर

महिलाये अपने घर पर ब्यूटी पार्लर का काम खोलकर भी अच्छी कमाई कर सकती है। आज के फैशन के ज़माने में औरतों, लड़कियों को मेकअप या फिर शादी विवाह के लिए ब्यूटी पार्लर की जरुरत होती है। आप इसके लिए किसी अच्छी जगह से beauty parlor का काम सीख सकती है।

इसके बाद आप अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर की शॉप खोल सकती है। जिसमे आप लड़कियों, महिलाओं के मेकअप करने, बाल काटने के साथ शादी में दुल्हन को तैयार करने की बुकिंग भी ले सकती है। आप अपनी शॉप में लेडीज फैशन का सामान भी रख सकती है।

जिससे कोई भी ग्राहक आपकी दुकान में आये तो आप उसे मेकअप की सर्विस के साथ सामान भी बेच सके। जिससे आपकी कमाई और बढ़ जाएगी। यदि आप शहर में रहती है तो आप अपनी service के लिए ज्यादा चार्ज कर सकती है।

एक बार आपका काम लोगों को पसंद आने पर आपके बहुत से रेगुलर customer बन जायेंगे। आप लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग भी दे सकती है। जिससे आपकी extra income हो जाएगी।

5. महिलाएं घर बैठे पैसे कमाए अचार बनाकर | Mahilaye Ghar Baithe Paise Kamaye Achar Bechkar

आप अपने घर में अलग अलग तरह के अचार बनाकर भी अच्छे पैसे कमा सकती है। अचार हर घर के खाने का एक जरुरी हिस्सा होता है। इसलिए अच्छे अचार की डिमांड भी बाजार में हमेशा बनी रहती है। इसके लिए आपको अचार बनाने की अच्छी knowledge होनी चाहिए।

आप अचार बनाने का काम किसी महिला से सीख भी सकती है। जो इस काम में दक्ष हो। जब आप यह काम अच्छे से सीख ले उसके बाद आप अलग अलग किस्म के अचार जैसे आम, निम्बू, मिर्च, टीट, गोभी, गाजर, आदि बना सकती है। आप इन अचार को ज्यादा quantity में बनाकर market में दुकानदारों को सप्लाई कर सकती है।

आप अपने अचार को घर से भी बेच सकती है। यह काम देखने में छोटा लगता है लेकिन एक बार कस्टमर को आपके अचार की लत लग गयी तो आप इससे महीने की अच्छी खासी कमाई कर पाएंगी।

महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

घर बैठे नौकरी के अलावा पैसे कैसे कमाए?

घर बैठे नौकरी के अलावा पैसे सिलाई से, ब्यूटी पार्लर से, youtuber बनकर या बच्चो को पढ़ा कर कमा सकते है।

महिला पैसे क्यों कमायें?

महिला को आज के समय में परिवार के बढ़ते खर्च में अपने पति का सहयोग करने के लिए पैसे कमाने चाहिए।

Final Words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए (Mahilaye Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye) जरूर पसंद आयी होगी। महिलाएं ऊपर दी गयी skill को सीखकर और अपना काम शुरू करके अच्छी कमाई कर सकती है। जिससे वह independent हो, घर खर्च को कम करने में हिस्सेदार बने और अपने खाली समय का सदुपयोग पैसे कमा कर करे।

आप इस post के बारे में अपने विचार निचे कमेंट में दे सकते है और यदि आपको घर से करने वाले किसी काम को लेकर हमसे कोई सवाल पूछना है तो वह भी आप पूछ सकते है।

Disclaimer: The details we mentioned above is just for information purpose only. There is no guarantee that you will earn any money using the techniques and ideas in our post. Examples in these materials are not to be interpreted as a promise or guarantee of earnings. We do not position any products or services as a “get rich scheme.”

Read more:

गांव में पैसे कमाने के तरीके | Gaon Me Paise Kamane Ke Tarike

Ek Din Me 5000 Kaise Kamaye | एक दिन में 5000 कैसे कमाए

Amazon Se Paise Kaise Kamaye Hindi | अमेज़न से पैसे कैसे कमाए

Facebook Se Paise Kaise Kamaye in Hindi | फेसबुक से पैसे कैसे कमाए

9 thoughts on “महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए 2023 | Mahilaye Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye”

  1. Hello sir aap ne accha likha hai article. Maine bhi ek article likhna hai isi topic par, jisme online tarike ke bare me bataya hai.

    Reply
  2. मैने आपका आर्टिकल पढ़ा और मुझे यह काफ़ी अच्छा लगा? आपने इस ऑर्टिकल में पूरी जानकारी दी हैं

    Reply

Leave a Comment