Contents
Love Marriage Kaise Kare 2022 | लव मैरिज कैसे करे
Love Marriage Kaise Kare: दोस्तों आज हम आपको इस लेख में यह बताने वाले हैं की आप लव मैरिज कैसे कर सकते हैं। पहले के समय में जहाँ केवल अरेंज मैरिज हुआ करती थी। लेकिन समय के साथ अब बहुत से युवा लव मैरिज को भी अपनाते है। यदि आप अपनी मर्जी से अपने जीवन साथी का चुनाव करते हैं तो इसमें कोई भी गलत बात नहीं है। इस लेख में हम आपको लव मैरिज कैसे करें और लव मैरिज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। जिससे आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
1. लव मैरिज के लिए सही जीवन साथी का चुनाव
यदि आप कॉलेज में पढ़ते हैं या फिर किसी ऑफिस में जॉब करते हैं और आप किसी लड़के/लड़की को पसंद करते हैं और वह भी आपको पसंद करता /करती है। आपको अपने इस प्यार के रिश्ते को शादी जैसे बड़े फैसले से पहले कुछ बातो को ध्यान में रखना चाहिए। जिससे आपका भविष्य उज्वल हो।
आपको लव मैरिज से पहले अपने पार्टनर के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए जैसे उनकी आदतें, व्यवहार, उनकी पसंद न पसंद आदि। आप अपने पार्टनर के साथ कम्पेटिबिलिटी को भी जांच सकते है। यदि कोई मुश्किल घड़ी आती है तो उसमे आप दोनों मिलकर कैसे हैंडल करते है। बहुत बार युवा अवस्था में शारीरिक आकर्षण के कारण लोग बहुत जल्दी love marriage का निर्णय ले लेते है। लेकिन आपको शादी का निर्णय बहुत सोच समझकर करना चाहिए क्योकि यह आप दोनों की जिंदगी का सवाल है।
आप अपने होने वाले पार्टनर से उनके जीवन के goal और उनके जीवन में क्या चीज़ सबसे ज्यादा अहमियत रखती है। उसके बारे में जान सकते है जैसे परिवार, कैरियर, आदि। आप अपने जीवन के भी goal और अन्य चीज़े उनके साथ शेयर कर सकते है। आप दोनों की उन goal आदि के बारे में क्या राय है। यदि आपने इस बारे में अपने होने वाले जीवनसाथी से विस्तार से बात कर ली है तो आप उन्हें लव मैरिज के लिए चुन सकते है।
2. परिवार को मनाना
जीवनसाथी के चुनाव के बाद लव मैरिज करने में अक्सर लड़के लड़कियों के लिए सबसे बड़ी समस्या अपनी फैमिली को मनाने में आती है। यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है जब आपका परिवार गांव देहात एरिया में रहता हो और आपकी फैमिली ट्रेडिशनल हो। यदि आप किसी मेट्रो सिटी में रहते हैं तो आप लव मैरिज के बारे में आसानी से अपने पेरेंट्स से खुलकर बात कर सकते हैं। आप अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के बारे में और उनके परिवार के बारे में अपने माता पिता को बता सकते हैं।
आप अपनी फैमिली को अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के जॉब और उनके जीवन के लक्ष्य के बारे में बता सकते हैं। जिससे आपके माता पिता को यह भरोसा हो जाए की आपने अपने जीवन के लिए सही लाइफ पार्टनर का चुनाव किया है। हर माता पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे जीवनसाथी की तलाश में रहते है। जो mature हो, अच्छा कमाता हो, देखने में ठीक दिखता हो, drink या smoke न करता हो और अच्छे nature का इंसान हो।
यदि आप खुद ही ऐसे व्यक्ति को चुन कर उनके सामने लाते है तो उनको आपकी लव मैरिज को मंजूरी देने में कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि आपका गांव देहात एरिया में भी रहते हैं और आपके माता पिता पुराने ख़यालों के है तो आपको सबसे पहले अपने भाई या बहन से इस बारे में बात करनी चाहिए और उनको इस बारे में राजी करना चाहिए। इसके बाद आप अपने भाई या बहन के साथ अपने माता पिता से अपने लाइफ पार्टनर उनके परिवार आदि के बारे में बता कर आपकी शादी के बारे में बात कर सकते है।
आप उन्हें समझा सकते हैं आपने जो लड़का या लड़की चुनी है वह काफी समझदार है, काफी परिपक़्व है जो आपके लिए एक सही जीवनसाथी साबित होगा। इसके लिए आपके माता पिता आपकी शादी के लिए आपके होने वाले जीवनसाथी के घर रिश्ता लेकर जा सकते है। दूसरी तरफ आपका होने वाला लाइफ पाटनर भी अपने माता-पिता से आपके बारे में अपने घर पर बात करके रखें। जिससे यह लव मैरिज कम अरेंज मैरिज हो सकती है।
3. यदि आपके पेरेंट्स शादी के लिए तैयार नहीं है तो क्या करें
यदि आपने अपने माता पिता को समझाने का हर प्रयास कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद भी आपके माता पिता आपकी शादी को तैयार नहीं है तो आपको सबसे पहले यह समझना चाहिए की आपके माता पिता आपको लव मैरिज के लिए क्यों मना कर रहे है। आपको इस बारे में अच्छे से विचार कर लेना चाहिए कहीं वह आपकी भलाई के लिए तो ऐसा नहीं कह रहे।
यदि वह आपकी भलाई के लिए ऐसा कह रहे है तो आप उनकी बात मान सकते है। लेकिन यदि आप mature इंसान है, आप जॉब करते है और आप यह सोचते हैं कि आपने जो भी जीवन साथी अपने लिए चुना है वह बिल्कुल सही है और आपको केवल उसी से शादी करनी है तो आप कोर्ट मैरिज का सहारा ले सकते हैं।
भारतीय कानून के मुताबिक कोई भी बालिग़ लड़का या लड़की अपनी मर्जी से अपना जीवनसाथी चुनकर शादी कर सकता है या कर सकती है। आप शादी के बाद भी अपने माता पिता को मनाने का प्रयास जारी रख सकते है। बहुत बार ऐसा होता है शादी के बाद लड़के/लड़की के पेरेंट्स आपके रिश्ते को स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन इस तरह शादी करने का निर्णय आपको बहुत सोच समझकर करना चाहिए क्योकि यह निर्णय आपको अपने परिवार से दूर भी कर सकता है।
लव मैरिज करने के लिए क्या करना पड़ता है?
लव मैरिज करने के लिए आपको सबसे पहले यदि हो सके तो अपने मम्मी पापा को राजी करना चाहिए।
लव मैरिज करने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?
लव मैरिज की उम्र 21 साल क़ानूनी रूप से होनी चाहिए।
अगर माता पिता प्रेम विवाह के खिलाफ हैं कि क्या करना है?
यदि आप अपने प्रेमी से सच्चा प्यार करते है और आप एक mature व्यक्ति है आपने सही जीवन साथी की तलाश की है तो उनसे कोर्ट मैरिज कर सकते है।
1 दिन में लव मैरिज कैसे करें?
1 दिन में लव मैरिज करने के लिए आप आर्य समाज मंदिर में 7 फेरे लेकर शादी कर सकते है।
Final words:
हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गई जानकारी Love Marriage Kaise Kare पसंद आई होगी। आप इस जानकारी को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। जो लव मैरिज करना चाहते हैं। आप इस पोस्ट के बारे में अपनी राय कमेंट करके हमें दे सकते हैं।
Read also:
Mobile Ki Location Kaise Pata Kare 2022 | मोबाइल की लोकेशन कैसे पता करे
Share Market Me Invest Kaise Kare 2022| शेयर मार्किट में इन्वेस्ट कैसे करे
kaafi achhi jankari di gai hai.
Thank you for your feedback..