Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi | लैपटॉप से कॉल कैसे करें

Spread the love
Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi
Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi

Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi | लैपटॉप से कॉल कैसे करें

Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi: दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में लैपटॉप से voice या video call कैसे करे इसके बारे में विस्तार से बताने वाले है। मोबाइल से दूसरे व्यक्ति को call करने के बहुत से ऑप्शन आपको मिल जायेंगे। लेकिन यदि आपको लैपटॉप से किसी को कॉल करना है तो इसके बारे में आपको जानकारी हम देंगे।

1. Google Hangout Me Laptop Se Call Kare in Hindi | गूगल हैंगऑउट से कॉल करें

आप लैपटॉप से किसी को कॉल करने के लिए गूगल हैंगऑउट का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको अपने laptop पर अपनी gmail account को ओपन करना है। इसके बाद जब आप अपनी Gmail inbox को खोलते है तो आपको right side में Hangout का ऑप्शन देखने को मिलेगा।

जिसमें आप + पर click करके दूसरे व्यक्ति जिसे आप कॉल करना चाहते है की email id को add करना है और request send करना है। जब दूसरा व्यक्ति आपकी request को accept करेगा तो आप उसको voice या video call अपने लैपटॉप की मदद से कर पाएंगे। इसमें आपके पास अपनी ईमेल आई डी के अलावा जिस व्यक्ति से आप बात करना चाहते है उसकी भी ईमेल आई डी होनी चाहिए।

2. Skype Me Laptop Se Call Kare | स्काइप में लैपटॉप से कॉल करे

लैपटॉप से कॉल कैसे करें
लैपटॉप से कॉल कैसे करें

आप skype की मदद लेकर भी लैपटॉप से कॉल कर सकते है। स्काइप एक टेलीकम्यूनिकेशन एप्लीकेशन है। जिसमें आपको chat के अलावा audio और video call की सुविधा user को मिलती है। यह android, iOS, Linux, macOS, window और desktop को support करता है।

स्काइप के द्वारा कॉल करने के लिए आपको google पर skype सर्च करके skype की वेबसाइट पर जाना है। जिसके बाद आपको इस एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बनाना है। अकाउंट बनाने के बाद आप इसमें Sign in कर सकते है। जब आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाये तो आपको जिस व्यक्ति से बात करना है उसकी भी ईमेल आई डी या फिर स्काइप आई डी की आवशयकता होगी।

जिसको सर्च करने के बाद आप उस व्यक्ति को request send कर सकते है। Request accept के बाद आप दूसरे व्यक्ति को लैपटॉप से ही कॉल कर पाएंगे।

3. Google Duo Me Laptop Se Call Kare | गूगल डुओ में लैपटॉप से कॉल करें

यदि आप लैपटॉप से कॉल करना चाहते है तो आप गूगल के एप्लीकेशन google duo की help ले सकते है। Google Duo app आपको play store पर मिल जाता है। लेकिन लैपटॉप से कॉल करने के लिए आपको गूगल डुओ सर्च करके Google Duo की वेबसाइट पर आना है।

जिसके बाद आपको Try Duo for Web का option दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको ईमेल id या फ़ोन नंबर डालना होगा। जिस पर आपको फ़ोन करना है। दूसरे व्यक्ति के मोबाइल में गूगल duo install होना चाहिए।

यदि जिससे आप बात करना चाहते है। उसके पास गूगल डुओ नहीं है तो आप उसको invitation link भी send कर सकते है। एक बार वह व्यक्ति गूगल डुओ install करले तो आप उससे laptop से voice या video call कर सकेंगे।

4. Google Voice Me Laptop Se Call Kare | गूगल वॉइस में लैपटॉप से कॉल करें

Google Voice के द्वारा लैपटॉप से कॉल करने के लिए आपको गूगल पर Google Voice करके सर्च करना होगा। इसके बाद जो सबसे पहले website आएगी। आपको उस पर क्लिक करना है। जब आप वेबसाइट के homepage पर पहुंच जायेंगे तो आपको Google Voice for Personal Use या For Business का ऑप्शन नज़र आएगा।

आप इसको जिस मकसद के लिए प्रयोग करना चाहते है उसको क्लिक करें। यदि आप personal use के लिए इसको यूज़ करना चाहते है तो Personal Use पर click करे। जिसके बाद आपको Android, iOS और Web का ऑप्शन नज़र आएगा।

आपको लैपटॉप से कॉल करने के लिए Web को select करना है। इसके बाद आपको यह बताएगा की आपकी country Google Voice को support करती है या नहीं। यदि आपकी country गूगल वॉइस को सपोर्ट नहीं करती तो आप इसके द्वारा call नहीं कर सकते।

यदि आपकी कंट्री में यह सर्विस उपलब्ध है तो आपको इसमें लॉगिन करके जिस व्यक्ति को कॉल करना चाहते है उसकी ID को सर्च करके call कर सकते है। लेकिन शर्त यह है की दूसरे व्यक्ति के पास भी गूगल वॉइस की ID मौजूद हो।

Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi

Final words:

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Laptop Se Call Kaise Kare in Hindi अच्छे से समझ आ गयी होगी। आप इस post को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते है। जो अपने laptop से voice या video call करना चाहते हो। आप इस लेख से जुड़े हुए किसी भी सवाल के लिए हमें निचे कमेंट कर सकते है।

Read also:

Online Business Kaise Kare in Hindi 2021 | ऑनलाइन बिज़नेस कैसे करे

Gas Subsidy Kaise Check Kare Online 2021 | गैस सब्सिडी कैसे चेक करे

Instagram Account Delete Kaise Kare Permanently in Hindi | इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कैसे करे

नेट बैंकिंग कैसे करे | Net Banking Kaise Kare in Hindi

Leave a Comment