Information About Owl in Hindi
Information About Owl in Hindi: दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में उल्लू के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। आपने लोगों को एक दूसरे को उल्लू कहते हुए बहुत बार सुना होगा। लेकिन आज हम आपको उल्लू के बारे में ऐसी बहुत सी रोचक बातें बताएँगे जिसके बारे में आप पहले नहीं जानते होंगे। यह दिन में सोने और रात में जाने वाले जागने वाले पक्षी हैं। जो रात होते ही अपने शिकार पर निकल पड़ते है। जिससे बहुत कम ही बार आपका सामना इनसे होता है। उल्लू न केवल देखने में दूसरे पक्षियों से अलग होते है बल्कि इनमे बहुत सी ऐसी खूबी होती है जो इनको खास बनाती है। इनकी तेज़ दृष्टि और सुनने की अद्भुत क्षमता इनको माहिर शिकारी भी बनाती है।
- उल्लू छोटे कीट, छोटे पक्षियों और मछलियों को खाते हैं।
- उल्लू की 200 से भी ज्यादा प्रजातियां संसार में पाई जाती हैं।
- उल्लू केवल ध्रुव प्रदेश को छोड़कर पूरी पृथ्वी पर पाए जाते हैं।
- इनका सिर चकोर और आँखे बड़ी होती है। जिससे इनको देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि यह उल्लू है।
- सामान्य उल्लू का आकार 13 से 70 सेंटीमीटर के बीच का होता है
- इनकी चोंच निचे की तरफ मुड़ी हुई होती है। जिससे वह अपने शिकार को आसानी से खा पाते हैं।
- उल्लू की आंखें इतनी तेज होती हैं जिससे वह कम रोशनी में भी अपना शिकार कर सके।
- उल्लू की उम्र 5 से 12 साल तक की होती है।
- उल्लू अपने सिर को 270 डिग्री तक घुमा सकते हैं यह इनके लचकदार गर्दन के कारण संभव हो पाता है।
- सबसे छोटे उल्लू का वजन 31 ग्राम और 13.5 सेंटीमीटर लम्बाई है। जिसका नाम elf owl है।
- उल्लू के हर प्रजापति अलग अलग आवाज निकालती है। जिससे वह अपने साथियों को तलाशने में मदद करते हैं और अपने प्रतिद्वंदी का पहचान पाते हैं।
- मादा उल्लू नर उल्लू से बड़ी होती है।
- सबसे बड़ी मादा उल्लू 71 सेंटीमीटर तक लंबी होती है। जिसका वजन 4.2 केजी तक होता है।
- नर उल्लू का छोटा आकार उनको तेजी से भोजन लाने में मदद करता है। जब मादा उल्लू घोंसले में अंडे को सेंक रही होती है।
- उल्लू के पंख अपने समान आकार के पक्षियों के पंखों से बड़े होते हैं।
- उल्लू की आंखें उनके सिर के अनुपात में बड़ी होती है।
- उल्लू के कान इतने तेज होते है की वह छोटी सी हरकत या आवाज़ की भी तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं।
- उल्लू के पंखों का गहरा होता है। जिसके कारण वह छुपकर शिकार करने में माहिर होते हैं।
- उल्लू के अंडे सफेद रंग के और गोलाकार होते है।
- मादा उल्लू सामान्यतः तीन से चार अंडे देती है।
- मादा उल्लू हर बार अंडे देने के लिए नए नर उल्लू को तलाशती है।
- पूर्वी इंडिया में उल्लू को माता लक्ष्मी के वाहन के रूप में माना जाता है।
- इसके अलावा उल्लू को धन और समृद्धि का कारक भी माना जाता है।
- कुछ जनजाति में उल्लू की आवाज को बच्चों को डराने के लिए भी प्रयोग लिया जाता है।
- कुछ कबीलों में उल्लू को आत्मा का प्रतीक भी माना जाता है।
- कई बार उल्लू के द्वारा आदमी पर हमला करने की घटना भी सामने आई है।
Final words: हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी Information About Owl in Hindi पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है। जिससे वह भी उल्लू की इन रोचक जानकारी को जान सके। आप अपनी राय comment के माध्यम से भी हमें बता सकते है।
Read also:
Film Director Kaise Bane in Hindi | फिल्म डायरेक्टर कैसे बने
SSC Kya Hai | SSC Ki Taiyari Kaise Kare 2022
Google Mera Naam Kya Hai | गूगल मेरा नाम क्या है ?
Man Ko Shant Kaise Kare in Hindi | मन को शांत कैसे करें