Contents
गोरा होने के उपाय लड़कों के लिए | Gora Hone Ke Upay Ladko Ke Liye
गोरा होने के उपाय लड़कों के लिए: दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में इस article में लड़कों के चेहरा गोरा करने के लिए कुछ उपाय के बारे में बताने वाले है। पहले के जमाने में जहां केवल लड़कियां हैं क्रीम, फेशियल, फेसवॉश आदि का प्रयोग करती थी। वही आज के समय में लड़के भी अपनी ग्रूमिंग पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। लड़के भी अपने चेहरे को गोरा करने के लिए प्रयासरत दिखाई देते है। लेकिन लड़कों को उनके men face पर प्रयोग की जाने वाली क्रीम और अन्य facewash के बारे में कम जानकारी होती है।
जानकारी की कमी के कारण बहुत से लड़के चेहरे को गोरा करने के लिए लड़कियों की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जो कि बिल्कुल गलत है क्योंकि लड़कियों की skin और लड़कों की skin में बहुत ज्यादा अंतर होता है। पुरुषों की स्किन हार्ड होती है।
जिस पर लड़कियों के लिए बनाई गयी क्रीम और facial product उतने असरकारक नहीं होते। हमने लड़कों की skin को ख़ास ध्यान रखकर कुछ best घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से नीचे बताया है। जिनका उपयोग अपनी सुविधानुसार करके इसका लाभ उठा सकते है।
1. शहद से गोरा होने का उपाय लड़कों के लिए
लड़के अपने घर में मौजूद कुछ घरेलु नुस्खों का उपाय करके गोरे हो सकते है। यह नुस्ख़े रामबाण की तरह आपको गोरा बनाने में आपकी मदद करेंगे। आपको इस नुस्ख़े को तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच कच्चा दूध, 1/2 चम्मच गुलाब जल चाहिए होगा। कच्चा दूध और गुलाब जल आपकी त्वचा में जमी गन्दगी को निकाल कर आपको सूंदर और गोरा बनाता है।
यह नुस्खा ख़ासकर dry skin वाले लड़कों और पुरुषों के लिए है। इस उपाय में मौजूद शहद रूखी त्वचा में नमी प्रदान करेगा। आपको किसी कटोरी में यह तीनों सामग्री डाल कर अच्छे से मिला लेना है। इस लेप को आपको प्रतिदिन अपने चेहरे पर लगाना है और उसको 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ देना है।
इसके बाद आप अपने चेहरे को स्वच्छ जल से धो सकते है। कुछ दिनों के इसके उपाय से आपके चेहरे में मौजूद जमा सारी गन्दगी बाहर निकल जाएगी और आपके चेहरे का रंग भी निखर जायेगा।
2. संतरे के छिलके से गोरा होने का उपाय लड़कों के लिए
जिन लड़कों की त्वचा तैलीय है। वह गोरे होने के लिए इस नुस्ख़े को अपना सकते है। इस नुस्ख़े के लिए आपको 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 4 चम्मच गुलाब जल चाहिए। आप संतरे के छिलके का पाउडर खुद घर पर संतरे के छिलके को धुप में कुछ दिन सूखा कर उसको पीसकर बना सकते है।
आपको इन तीनों सामग्री को अच्छे से आपस में मिला लेना है। इसके आप रोज़ इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा सकते है। संतरे के छिलके का पाउडर एक बहुत अच्छा क्लीन्ज़र है। जो लड़के job के चलते घर से बाहर धुप और प्रदूषण में घूमते है। उनकी त्वचा में गन्दगी की परत चढ़ जाती है।
यह उपाय न केवल आपकी त्वचा को अच्छे से साफ़ करता है बल्कि लड़कों को गोरी मुलायम त्वचा देता है। आप इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट लगा कर छोड़ सकते है फिर ठन्डे जल से धो सकते है।
3. एलोवेरा से गोरा होने का उपाय लड़कों के लिए
इस उपाय में आपको ताजा एलोवेरा का पत्ता तोड़ कर लाना है। उसमें से आपको 2 चम्मच एलोवेरा का गुदा निकालना है। इसको किसी कटोरी में रख ले। इसके बाद आपको इसमें 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच बादाम रोगन का तेल और 1/2 चम्मच निम्बू का रस मिलाना है। इसको मिक्सी में अच्छे मिलाना है। यह आपका चेहरा गोरा करने का सीरम तैयार हो गया है।
इसे आपको किसी प्लास्टिक या कांच की बोतल में रख कर ढक्कन लगा कर फ्रिज में रख देना है। इस सीरम को लगाने से पहले रात को आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो कर तौलिये से साफ़ कर लेना है। इसके बाद आपको अपने चेहरे पर यह serum को हलके हाथो से लगा कर 5 से 10 मिनट हलकी मसाज करनी है। यह लगाने के बाद आप अपने बाकि काम थोड़ी देर कर सकते है। जिससे यह पूरी तरह से सुख जाये। इसके सूखने पर आप सो सकते है।
आपको सुबह गुनगुने साफ पानी से अपने चेहरे को धो लेना है। आप गुलाब जल को रूई में लेकर भी इसे साफ़ कर सकते है। यह आपको रोज करना है। यह आपको दाग धब्बों और काली त्वचा से छुटकारा दिला कर साफ़ सूंदर गोरी मुलायम त्वचा देगा। कुछ दिनों के प्रयोग से आपका चेहरा खिल उठेगा। इसका फ़र्क़ आप साफ़ देख पाएंगे।
4. लड़कों को गोरा होने के लिए कुछ सुझाव
- जब भी आप घर से बाहर जाये प्रदुषण से अपने चेहरे को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करे।
- खाने में हरी सब्जियों, फलों और अंकुरित भोजन का अधिक सेवन करे।
- रोजाना भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करे।
- प्रतिदिन exercise और yoga की प्रैक्टिस करे।
- यदि आपका बाहर धुप में घूमने का काम है तो दिन में 3 से 4 बार पानी से अपना चेहरा धोये। जिससे चेहरे में जमी धूल मिटटी निकल जाएगी।
- प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद अवशय ले।
- तनाव से मुक्त जीवन बिताये और खुश रहना सीखे।
Final words:
हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा ऊपर बताई गयी जानकारी गोरा होने के उपाय लड़कों के लिए पसंद आयी होगी। आप इस post को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है। जिससे वह भी इन उपाय को अपना कर गोरी त्वचा हासिल कर सके।
Read also:
Best Home Theater System Under 10000 in India | Best Home Theater Under 10000
6 Best Perfume for Men in India Under 500
Google Ka Baap Kaun Hai | Google Ka CEO Kaun Hai
Google Par Sabse Jyada Search Kya Hota Hai | गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च होता है ?