Fastag Recharge Kaise Kare in Hindi | फास्टैग रिचार्ज कैसे करे हिंदी में

Spread the love
Fastag Recharge Kaise Kare in Hindi
Fastag Recharge Kaise Kare in Hindi

Fastag Recharge Kaise Kare in Hindi

Fastag Recharge Kaise Kare in Hindi: दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में एक बहुत ही जरुरी जानकारी देने वाले है की फास्टैग रिचार्ज कैसे करें। आपने बहुत से लोगों को fastag के बारे में बात करते हुए सुना होगा या आपने इससे जुड़ा Indian government का कोई ad टीवी पर देखा होगा। इससे जुड़ी जानकारी उन लोगों के लिए तो जरुरी है ही जिनके पास अपनी four wheeler गाड़ी हो।

यह उन लोगों के लिए भी उतनी ही जरुरी है जो नई car या four wheeler गाड़ी लेने की तैयारी में हो। आजकल बहुत से Bank fastag की सुविधा देते है। आपको हम बताएँगे की Axis bank, HDFC Bank, SBI bank, ICICI bank, Bank of Baroda, Canara Bank, Punjab National Bank, IDFC First Bank का Fastag Recharge कैसे करें।

Fastag kya Hai | फास्टैग क्या है ?

Fastag एक ऐसा tag डिवाइस है। जिसको four wheeler गाड़ी की windscreen पर लगाया जाता है। यह tag डिवाइस Radio Frequency Identification (RFID) technology पर काम करता है। इसकी मदद से चलती गाड़ी में से vehicle owner से toll लिया जाता है। fastag account से जितने रूपए टोल प्लाजा पर deduct होते है।

उसका message तुरंत व्हीकल owner को आ जाता है। फास्टैग को National Payments Corporation of India (NPCI) ने National Electronic Toll Collection (NETC) program के तहत बनाया है। इसको cashless payment को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा लागू किया गया है। Fastag की मदद से लोगों को toll plaza की लम्बी लाइन में लगने की मुसीबत से भी छुटकारा मिला है। यह program अभी देश के 720 से ज़्यादा toll plaza पर काम कर रहा है।

फास्टैग को केवल वहीं bank और authorized POS agent issue कर सकते है। जो National Electronic Toll Collection (NETC) program से जुड़े हुए है। अभी देश के 27 बैंक Fastag issuer में शामिल है। POS(Point of Sale) की सुविधा अभी केवल दो बैंक ICICI और Axis Bank ने शुरू करी है। इसके अलावा फास्टैग को www.ihmcl.co.in या MyFastag App से भी direct ख़रीद सकते है। customer fastag account का recharge UPI/ Credit Card/ Debit Card/ NEFT/ RTGS /Net Banking.की मदद से या जिस बैंक ने Fastag issue किया है उसके portal पर जाकर भी कर सकते है।

ICICI Bank Fastag Recharge Kaise Kare | ICICI बैंक फास्टैग रिचार्ज कैसे करें

ICICI बैंक के फास्टैग को आसानी से रिचार्ज करने के लिए आपको ICICI का fastag app download करना होगा। जो google play store पर eToll by ICICI Bank नाम से है। जब आप इस app को install करके open करेंगे तो आपको Login page नज़र आएगा। जिसमें आपको Customer ID और Mobile no. डालकर लॉगिन करना है।

Customer ID जब आप ICICI Bank का Fastag लेंगे तो आपको दिया जाता है। अगर आप अपना Customer ID भूल गए है तो आपको forget Customer ID पर click करना है। जिसके बाद आपसे कुछ पर्सनल information पूछी जाएँगी। जिसके बाद आपको Customer ID मिल जायेगा।

App open करने पर आपको homepage पर Tags का option नज़र आएगा। आपको उस पर click करना है। इसके बाद आपको अपने vehicle का no. और जितना balance उसमें है वो दिखाई देगा। यदि आपका balance कम है और आप इसको recharge करना चाहते है तो आपको homepage में जाकर Recharge का option नज़र आएगा। आपको Recharge पर click करना है।

ICICI Bank Fastag Recharge Kaise Kare
ICICI Bank Fastag Recharge Kaise Kare

जिसके बाद आपको 2 option दिखेंगे एक Recharge Wallet और दूसरा Recharge Tag आप चाहे तो अपने app के wallet को recharge कर सकते है। जब जरुरत पड़े तो इससे अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकते है। दूसरे option में click करके आप direct अपने Fastag को recharge कर सकते है। दूसरे option पर click करने पर आप minimum 100 Rs. का रिचार्ज कर सकते है।

आप जितने का recharge करना चाहते है उतना amount डालकर continue पर click करें। अब आप इसकी पेमेंट CUG wallet, cards, netbanking, wallet, UPI, ICICI corporate Internet Banking और ICICI Retail Internet Banking से कर सकते है। UPI से करने के लिए Pay using UPI पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको अपने UPI का पिन डालना होगा और आपका ICICI Bank का Fastag recharge हो जायेगा।

ICICI Bank Fastag Recharge Kaise Kare

Axis Bank Fastag Recharge Kaise Kare | Axis Bank फास्टैग रिचार्ज कैसे करें

Axis bank फास्टैग रिचार्ज करने के लिए आपको Google पर search करना होगा Axis bank fastag recharge इसके बाद आप पहली website जो नज़र आएगी वह Axis bank की होगी। आपको उस पर click करना है। जहाँ आप Mobile no./Vehicle no./Wallet ID डालकर submit करना है। जिसके बाद आपको अपने mobile पर otp आएगा। जिसको डालकर आप login कर सकते है।

Login के बाद homepage पर आपको wallet balance दिखेगा। यदि आपका balance कम है तो आप नीचे Quick recharge पर जाकर recharge amount डाल सकते है। इसके बाद आपको payment mode को select करना है। आप यहाँ Corporate Axis Net Banking, Retail Axis Net Banking, Other Net Banking और Credit/Debit Cards में से किसी एक को select कर सकते है।

UPI से पेमेंट करने के लिए आपको other net banking पर select करके Recharge पर click करना है। Next Screen पर आपको Customer VPA और captcha code डालना है। अब आपको अपने बैंक के UPI app या Phonepe पर जाकर UPI pin डालकर confirm करना है। इससे आप जब Axis bank की site पर जाकर देखेंगे तो आपका Axis bank का Fastag recharge हो गया होगा।

HDFC Bank Fastag Recharge Kaise Kare | HDFC Bank फास्टैग रिचार्ज कैसे करें

HDFC bank के fastag को रिचार्ज करने के लिए आपको google playstore पर जाकर HDFC Bank Mobile Banking नाम का app download करना होगा। जिसमें आप अपने netbanking के user ID और password डालकर login कर सकते है। इसके बाद आपको app का dashboard नज़र आएगा। अब आपको top left corner पर Menu का option नज़र आएगा।

उस पर जब आप click करेंगे तो बहुत सारे option नज़र आएंगे। आपको Pay के option पर जाना है फिर Bill Pay पर click करना है। Next screen पर आपको बहुत से bill pay के option दिखेंगे आपको यहाँ FASTag को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको जिस bank का fastag recharge करना है उसको select करना है। आपको यहाँ HDFC Bank FasTag select करना है।

Next column में आपको Vehicle registration number डालना है। फिर आपको Recharge amount और biller में fastag भरकर continue करना है। Next page में full detail को done करेंगे तो आपका HDFC bank का fastag रिचार्ज हो जायेगा।

SBI Bank, Canara Bank, Bank of Baroda, Punjab National Bank, IDFC First Bank Fastag Recharge Kaise Kare | सभी बैंकों का Fastag रिचार्ज कैसे करें

अब हम आपको जो तरीका बताने वाले है। उससे यह matter नहीं करता की आपके पास किस bank का Fastag है। इसकी मदद से आप किसी भी बैंक के फास्टैग को बड़ी आसानी से recharge कर सकते है। हम यहाँ आपको Phonepe की मदद से SBI Bank, Canara Bank, Bank of Baroda, Punjab National Bank, IDFC First Bank का fastag recharge करना बताएँगे।

इसके लिए सबसे पहले आपके पास Phonepe app होना चाहिए। यदि पहले से आपके पास यह app है तो ठीक है नहीं तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Phonepe app को download करना होगा। इसके बाद app पर अपने mobile no. के साथ register कर सकते है। जब आप phonepe पर अपना account बना ले तो आपको app के homepage पर जाना है।

यहाँ आपको Recharge & Pay Bills का option नज़र आएगा। आपको इसके सभी option को देखने के लिए see all पर click करना है। Next screen पर आपको FASTag Recharge का option देखने को मिलेगा। आपको इस पर click करना है। यहाँ आपको सभी बैंकों के फास्टैग रिचार्ज option दिखाई देंगे। अब आपको अपने fastag के bank पर click करना है।

इसके बाद आपको अपने Vehicle का Number डालने का option नज़र आएगा। आपको अपना व्हीकल नंबर डालकर confirm पर click करना है। Next screen पर आपको recharge amount भरना होगा। इसके बाद आप इसकी payment Debit card सेलेक्ट करके send पर click करना है। अब आपको अपना UPI pin डालना है। यह करते ही आपके bank का fastag recharge हो जायेगा।

All Bank Fastag Recharge Kaise Kare

Final Words:

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा यहाँ दी गयी Fastag से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे Fastag क्या है, Fastag Recharge कैसे करें पसंद आयी होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते है। जिनको फास्टैग recharge करने की जानकारी नहीं है या जो अपना नया Vehicle खरीदना चाहते है। आप इस article के बारे में अपनी राय comment के द्वारा हम तक पहुंचा सकते है।

Read more

Tomboy Kya Hota Hai | टॉमबॉय क्या होता है ?

Washing Machine Ka Avishkar Kisne Kiya Tha | वाशिंग मशीन का अविष्कार किसने और कब किया था

Vitamin Ki Khoj Kisne Ki Thi Aur Kab Ki Thi | Vitamin Kitne Prakar Ke Hote Hain

Cricket Ka Avishkar Kisne Kiya | Cricket Kya Hai

Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi | पंखे का अविष्कार किसने किया

1 thought on “Fastag Recharge Kaise Kare in Hindi | फास्टैग रिचार्ज कैसे करे हिंदी में”

Leave a Comment