Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi | पंखे का अविष्कार किसने किया

Spread the love
Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi

Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi

Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi: दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है की पंखे को सबसे पहले किसने बनाया और पंखे का अविष्कार किसने किया। पंखा आजकल हर घर के एक जरुरी electrical सामान में आता है। जब बात गर्मियों की हो तो पंखे की जरुरत और भी बढ़ जाती है।

पंखे के साथ साथ आजकल लोग कूलर और AC का भी प्रयोग खूब करते है। जिसका कारण हर साल बढ़ती गर्मी है। जहाँ पहले के समय में लोग केवल पंखा चलाकर ही गर्मियाँ निकाल लेते थे। लेकिन अब पंखे से भी राहत नहीं मिलती। जिसका कारण गर्मियों में तापमान का 45 डिग्री सेल्सियस और उससे भी ऊपर जाना है।

ऐसे में पंखे की हवा भी लू जैसी गर्म लगती है। ऐसे में कूलर की ठंडी हवा या AC की हवा ही कुछ शरीर को राहत देने का काम करती है। लेकिन कुछ भी हो पंखे का महत्त्व आज के ज़माने में भी कम नहीं हुआ। गावों में लोग आज भी इसी से ही काम चला रहे है और जब बिजली चली जाती है तो हाथ से ही हवा करने वाले बिजने का प्रयोग करते है।

Fan Kya Hai | पंखा क्या है

पंखे दो प्रकार के आपने देखे होंगे। एक पंखा Ceiling fan या छत का पंखा होता है। वहीं दूसरा table fan होता है। दोनों ही पंखे electricity से चलने वाले बिजली के उपकरण होते है। जिसका मतलब इनको चलने के लिए बिजली की जरुरत होती है। Normal पंखों में 3 पंखडियाँ होती है।

Fan को चलाने के लिए इसमें एक मोटर लगी होती है। जिसके साथ यह पंखडियाँ जुड़ी होती है। हमारे fan के switch को on करने पर जैसे ही बिजली पंखे के motor तक पहुँचती है मोटर चलना शुरू हो जाती है। जिससे मोटर के साथ जुड़ी पंखडियाँ भी घूमने लग जाती है। यह हवा को नीचे फेंकती है।

Ceiling Fan का अविष्कार German American मैकेनिकल engineer Philip H. Diehl ने 1889 ईस्वी को किया। उन्होंने छत के पंखे के अलावा electric incandescent lamps, सिलाई मशीन के लिए electric motors का भी अविष्कार और patent कराया। Philip का जन्म 29 Jan 1847 को जर्मनी में हुआ।

1868 में वह अमेरिका चले गए। जहाँ वह कुछ समय काम करने के बाद experiment के काम में लग गए। वही Diehl की शादी Emilie Loos के साथ हुई। उनकी एक बेटी हुई। जिसका नाम Clara Elvira था। Diehl अपने experiment का काम अपने घर के बेसमेंट में किया करते थे।

उनके ही बनाये गए बल्ब को American entrepreneur George Westinghouse ने प्रयोग किया और उनको 25000 डॉलर की राशि देकर बल्ब के patent right खरीद लिए। Diehl की मृत्यु 7 April 1913 को हुई।

Electric Fan का अविष्कार Schuyler Skaats Wheeler ने 1882 में किया। जिसको उन्होंने patent करवाया। यह पंखा table fan है Ceiling fan नहीं। Schuyler Skaats Wheeler एक American electrical engineer थे। उनका जन्म 17 May 1860 को New York में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम Amy Sutton था। Wheeler की मृत्यु 20 April,1923 को हुई।

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा पंखे के बारे में दी गयी जानकारी Fan Ka Avishkar Kisne Kiya in Hindi जरूर पसंद आयी होगी। आप इसके बारे में सुझाव नीचे कमेंट में दे सकते है।

Read more:

Telegram Kya Hota Hai in Hindi | Telegram Kaha Ka App Hai

Oppo Ka Sabse Mehnga Phone Kaun Sa Hai | Oppo Ka Sabse Mehnga Phone Price

PUBG Ka Baap Kaun Hai | PUBG Ka Baap Konsa Game Hai

Google AdSense Kya Hai in Hindi | Google AdSense Account Create in Hindi

Computer Se Email Kaise Bhejte Hain | कंप्यूटर से ईमेल कैसे भेजते है

Leave a Comment