Contents
- 1 Balo Ko Ghana Kaise Kare 10 Din Me | बालों को घना कैसे करे 10 दिन में
- 2 1. शुद्ध पौष्टिक भोजन का सेवन से बालों को घना करे
- 3 2. भरपूर नींद लेना से बालों को घना करे
- 4 3. तनाव मुक्त रहना
- 5 4. गर्म पानी से बाल धोने से बचना
- 6 5. केमिकल युक्त बालों के उत्पाद से बचना
- 7 6. बादाम रोगन तेल के प्रयोग से बालों को घना करें
- 8 7. नारियल के तेल का प्रयोग
- 9 8. प्याज के रस का प्रयोग | Pyaz Ke Ras Se Balo Ko Ghana Kare
- 10 9. आंवला का प्रयोग
Balo Ko Ghana Kaise Kare 10 Din Me | बालों को घना कैसे करे 10 दिन में
Balo Ko Ghana Kaise Kare 10 Din Me: दोस्तों आज हम आपको बालों को 10 दिन में घना कैसे करें इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। इस जानकारी के द्वारा आप शीघ्र ही अपने बालों को घना, लंबा और मजबूत कर पाएंगे। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बाल लम्बे, घने, और मजबूत हो क्योंकि घने बालों से व्यक्ति की पर्सनालिटी में अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन आजकल के खानपान और गलत बालों के उत्पादों के कारण बहुत से लोग पतले बालों की समस्या से ग्रस्त दिखाई देते हैं। ऐसे में आप हमारे द्वारा नीचे बताये गए उपाय अपनाकर केवल 10 दिनों में ही अपने बालों को घना होता देखेंगे।
1. शुद्ध पौष्टिक भोजन का सेवन से बालों को घना करे
हम जैसा आहार लेते हैं उसका असर हमारे बालों पर अवश्य देखने को मिलता है। इसलिए आपको सबसे पहले अपने आहार में हरी साग सब्जी और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना है। आपको मिलावटी खाने के सामान से बचना है। प्रोटीन युक्त भोजन में आप अलग-अलग प्रकार की दाले और पनीर अधिक सेवन कर सकते हैं। यदि आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप भोजन में अंडे और मांस, मछली को शामिल कर सकते हैं। आपको इसके साथ रोजाना एक गिलास दूध का सेवन भी अपने बालों को घना करने के लिए करना चाहिए। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। जो आपके बालों को घना और मजबूत करेगा।
2. भरपूर नींद लेना से बालों को घना करे
यदि आप रात्रि में पूरी नींद नहीं लेते तो इसका असर है आपके अगले दिन काम पर दिखाई देता है। यदि आप लगातार कम नींद लेते हैं तो इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है। जिससे आप बालों की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं और आपके बाल कमजोर और दोमुंहे हो सकते है। इसलिए आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की पूरी नींद अपने बालों को घना करने के लिए अवश्य लेनी चाहिए।
3. तनाव मुक्त रहना
जो व्यक्ति तनाव से ग्रस्त रहता है। इससे उसके शरीर और बालों पर विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है इसलिए आपको अपने बालों को घना करने के लिए अपने मस्तिष्क को शांत रखना चाहिए और तनाव से मुक्त रहना चाहिए। आप तनाव से मुक्ति पाने के लिए किसी अच्छे म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। आप मैडिटेशन, योगा या प्राणायाम कर सकते है। इसके अलावा आप अपने किसी घनिष्ठ मित्र से अपनी समस्या के बारे में बात करके उसका समाधान निकाल सकते हैं। जिससे आपके बालों की हेल्थ अच्छी रहे।
4. गर्म पानी से बाल धोने से बचना
जब आप गर्म पानी से अपने बालों को धोते हैं तो यह आपके बालों को जड़ से कमजोर और रुखा करता है। इसलिए आपको अपने बालों को घना और मजबूत रखने के लिए गर्म पानी की जगह ठंडे पानी से अपने बालों को धोना चाहिए। इससे आपके बाल कम झड़ेंगे और मजबूत होने के साथ घने होंगे। आपको नहाने के तुरंत बाद गीले बालों में कंघी भी नहीं करनी चाहिए। इससे बाल झड़ते है। आपको सूखने पर ही अपने बालों में कंघी करनी चाहिए।
5. केमिकल युक्त बालों के उत्पाद से बचना
आपको अपने बालों पर अलग-अलग केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहिए। इन हेयर प्रोडक्ट में अलग अलग केमिकल्स मौजूद होते है। जो आपके बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके कारण आपके बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं। इसलिए आपको किसी भी प्रकार के जेल, सुगंधित तेल या केमिकल युक्त शैंपू का प्रयोग अपने बालों में करने से बचना चाहिए। यदि आप पहले से ही इनका प्रयोग करते हैं तो आपको तत्काल उनको प्रयोग से हटा देना चाहिए। जिससे आपके बाल घने होने शुरू हो जाएंगे।
6. बादाम रोगन तेल के प्रयोग से बालों को घना करें
बालों को घना और मजबूत 10 दिनों में करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तेल है बादाम रोगन का तेल। जिसका प्रयोग आपको लगातार करना है। यह तेल आपके बालों को बिल्कुल जड़ से मजबूत करेगा और आपके बालों को घना और लंबा करने में बहुत कारगर सिद्ध होगा। आप इस तेल का प्रयोग नहाने के बाद जब आपके बाल पूरी तरह से सूख जाए। उस समय धीरे धीरे जड़ तक तेल लगाकर कर सकते हैं। आपको यह तेल लगाने के साथ हल्की स्कैल्प की मालिश भी करनी है।
7. नारियल के तेल का प्रयोग
आप अपने बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग भी कर सकते है। यदि आप नियमित रूप से अपने बालों में नारियल के तेल को जड़ों तक लगाते है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से भी आपके बाल मजबूत और घने होंगे।
8. प्याज के रस का प्रयोग | Pyaz Ke Ras Se Balo Ko Ghana Kare
प्याज में मौजूद सल्फर बालों को कमजोर होकर टूटने से बचाता है। यह बहुत ही कारगर नुस्खा है जिसको बालों को टूटने से बचाने और बालों को घना लंबा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें आपको एक से दो प्याज का रस निकाल कर अपने बालों की जड़ों में लगाना होता है। इसको कुछ देर ऐसे ही छोड़ने के बाद इसको साफ़ पानी से धोना है। इसके नियमित प्रयोग से आपके बालों पर असर साफ तौर पर ही देखने को मिलेगा और आपके बाल 10 दिन में ही घने और मजबूत हो जायेंगे।
9. आंवला का प्रयोग
आँवला आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण है। बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों में आंवले का प्रयोग किया जाता है। जिसका कारण आंवले में मौजूद प्रचुर मात्रा में विटामिन सी का होना है। आप अपने बालों को 10 दिनों में घना करने के लिए आंवले का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने खाने में भी आंवले के मुरब्बे का प्रयोग या फिर आंवले के चूर्ण का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके शरीर में विटामिन सी की वृद्धि करेगा। जिससे आपके बाल मजबूत होंगे।
आप अपने बालों को और तेजी से घना करने के लिए नहाने से पहले आंवले की रस को निकालकर अपने बालों की जड़ों पर लगाकर हल्की मालिश कर सकते हैं। आपको इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देना हैं बाद में आप सामान्य गुनगुने पानी से अपने बालों को धो सकते हैं। यह आपके बालों को घना करने में बहुत लाभदायक है।
Final words:
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ऊपर दी गई जानकारी Balo Ko Ghana Kaise Kare 10 Din Me पसंद आई होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे वह भी अपने बालों को घना मजबूत और लंबा कर सके।
Read also:
Love Marriage Kaise Kare | लव मैरिज कैसे करे 2022
Mobile Ki Location Kaise Pata Kare 2021 | मोबाइल की लोकेशन कैसे पता करे
Share Market Me Invest Kaise Kare 2021| शेयर मार्किट में इन्वेस्ट कैसे करे